बलिया। जनपद के प्रतिष्ठित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में शिक्षा ग्रहण करने वाले कक्षा नौ के छात्र सुखपुरा निवासी देवेश मणि उपाध्याय पुत्र डॉ. अरविंद कुमार उपाध्याय ( संगीतज्ञ) ने शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान- विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव -2025 में प्रतिभाग करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद एवं विद्यालय का मान बढ़ाया है।
अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व नागा जी विद्यालय से ही मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश मंडल आजमगढ़ द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय कला उत्सव -2025 में देवेश मणि नेष् स्वर वाद्य ष् हारमोनियम पर गत बजाकर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कला उत्सव- 2025 में भी अपना स्थान सुनिश्चित कर दबदबा बना लिया है। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी ने देवेश मणि उपाध्याय को अखिल भारतीय वैदिक गणित ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव तक जाकर विजय हासिल करने की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी है।
