Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः विश्व हृदय दिवस रू हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए डा. संतोष कुमार के नेतृत्व में निकाली गई रैली! हृदय को स्वस्थ रखना है तो खुद के लिए समय निकालें तथा दिनचर्या में करें सुधार -डा. संतोष कुमार


बलिया। ष्विश्व हृदय दिवसष् पर बलिया में सोमवार को अपूर्व हास्पीटल एंड रिसर्च सेंटर शंकरपुर मझौली के वरिष्ठ फिजिशियनध्हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर संतोष कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय अंतर्गत टाउन हॉल बापू भवन से एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना जरूरी है। हमें स्वस्थ रहने के लिए अपने दिनचर्या एवं खान-पान में भी बदलाव करना होगा। क्योंकि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही तथा दिनचर्या में सुधार न करने से बड़े खतरे का सामना करना पड़ सकता है। 

उन्होंने कहा कि अगर खुद को स्वस्थ और खुश रखना चाहते हैं तो हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। छह से सात घंटे प्रतिदिन सोएं। अपने आहार यानि खान-पान का विशेष ख्याल रखें। हमें स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसके लिए समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लें। 

विश्व हृदय दिवस पर टाउन हॉल बापू भवन परिसर में पूर्वाह्न 11रू00 बजे सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई थी। जिसकी अगुवाई वरिष्ठ फिजिशियन डाक्टर संतोष कुमार कर रहे थे। लोग विश्व हृदय दिवस पर बैनर एवं हाथों में तख्तियां लेकर हृदय स्वास्थ्य के प्रति आम जनता को जागरुक कर रहे थे। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए नारे भी लगा जा रहे थे। रैली टाउन हॉल से निकलकर शहर के ओक्डेनगंज पुलिस चैकी, शहीद चैक, रेलवे स्टेशन रोड, चित्तू पांडेय चैराहा, विशुनीपुर होते हुए पुनरू टाउन हॉल बापू भवन पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में मुख्य रूप से चिकित्सक, एमआर, स्वास्थ्य कर्मी एवं बलिया की जागरूक जनता शामिल रही। 

बता दें कि रैली में शामिल लोगों ने एक से बढ़कर एक नारे लगाए.. ष्हृदय को कौन बचाएगा, हम बचाएंगे- हम बचाएंगेष्,  ष्हृदय बहुत अमूल्य है, अमूल्य है- अमूल्य हैष्, फास्ट फूड छोड़ना होगा, छोड़ना होगा- छोड़ना होगा.. आदि नारे लगाए गए और लोगों को जागरूक किया गया। 

’’विश्व हृदय दिवस पर रैली के समापन पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा हृदय के अचानक बंद होने पर तत्काल क्या करना चाहिए और कैसे किसी व्यक्ति द्वारा पीड़ित व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। हृदय को पुनः सक्रिय किया जा सकता है, इसके लिए डेमो करके दिखाया गया और लोगों को जागरूक किया गया। टीम ने यह बताया कि इसके लिए चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी का होना जरूरी नहीं है। यह आम व्यक्ति भी कर सकता है। इससे हृदयाघात के समय व्यक्ति को तत्काल राहत मिलती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |