Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित! राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया में अभियोजन विभाग की पहल


बलिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया के प्रांगण में अभियोजन विभाग की ओर से “मिशन शक्ति” के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को कानून, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मसम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

मुख्य वक्ता संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर बालिका को अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने कानून से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, आत्मरक्षा के उपायों तथा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि जागरूकता ही महिलाओं को सशक्त बनाती है और शिक्षा इसका सबसे बड़ा आधार है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका समाधान अधिकारियों ने सरल भाषा में किया। छात्राओं ने ऐसे कार्यक्रमों को अपने लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने अभियोजन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने और समाज में जागरूक नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |