Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

महिला एवं बाल विकास मंत्री का ऐलान! महाराष्ट्र सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया दिवाली गिफ्ट, खाते में आएंगे ₹2000


दिवाली से पहले महाराष्ट्र सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्याओं और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार इन सभी को 2,000-2,000 रुपये देगी। यह राशि जल्द ही उनके खातों में सीधे जमा की जाएगी। दीवाली के इस गिफ्ट पर सरकार कुल 40.61 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि इस दीपावली पर राज्य सरकार एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) योजना के तहत काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दो हजार रुपये का उपहार देगी। तटकरे ने बताया कि इस पहल के लिए 40.61 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और इस संबंध में गुरुवार को सरकारी आदेश जारी किया गया।

मंत्री ने कहा, ‘‘आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बच्चों की देखभाल, पोषण और उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी निष्ठा को मान्यता देने और त्योहार के इस मौसम में उनकी खुशी दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार ने यह ‘भाऊबीज’ उपहार देने का फैसला किया है।’’ उन्होंने बताया कि राशि जल्द ही आईसीडीएस आयुक्त के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाई जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से राज्यभर में हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के चेहरों पर मुस्कान आएगी और उनकी दीपावली और भी आनंदमय होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |