बीसलपुर। नेशनल हाईवे के ठेकेदार द्वारा चैराहों पर इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया गया है, लेकिन ठेकेदार की धीमी कार्यप्रणाली के कारण 12 पत्थर चैराहों पर जाम की स्थिति बन रही है। 15 दिनों से चल रहे इस काम में ठेकेदार की लापरवाही के चलते सुबह से शाम तक गाड़ियों का आवागमन बाधित हो रहा है।
इस पर भड़के फैस क्लब के कार्यकर्ताओं ने ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की। फैस क्लब के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता ने नेशनल हाईवे के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। राजकुमार अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रामकरण सिंह, श्याम कश्यप, गोपाल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, सचिन अग्रवाल, पारस अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सजल गुप्ता, सार्थक गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता। कार्यकर्ता का कहना है कि “ठेकेदार की लापरवाही से जनता को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्य तुरंत पूरा कराया जाना चाहिए।
