प्रतापगढः समारोहपूर्वक मनाई गई संस्थापक महामना पं0 भगवानदीन दुबे की एक सौ सत्ताईसवीं जयंती! बीडी दुबे इण्टर कालेज में संस्थापक दिवस पर मेधावियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी मनमोहक प्रस्तुतियां
September 05, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। पहाड़पुर स्थित बीडी दुबे इण्टर कालेज परिसर में शुक्रवार को समाजसेवी स्व0 पं0 भगवानदीन दुबे की एक सौ सत्ताईसवीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक नवीन दुबे एवं प्रो0 मालाधर दुबे तथा प्रर्मिला दुबे ने स्वर्गीय पं0 भगवानदीन दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्रा जान्हवी, अस्मिता व माही दुबे ने सरस्वती वंदना तथा प्रिया तिवारी व श्रद्धा, रिया शुक्ला, प्रीती, लक्ष्मी, जया मिश्रा ने स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। तेरी मिटटी में मिल जावां राष्ट्र वंदना पर फिजा बानो, दिशा वर्मा, आंचल, खुशबू सरोज व प्रिया यादव, रंजना, खुशी, किरन मिश्रा, हरजीती, दृष्टि पाल, अंशिका, सिद्धि मिश्रा, अनन्या, अनुष्का, सेजल, अंजली, सोनम त्रिपाठी का भावनृत्य देख अभिवावक मंत्रमुग्ध हो उठे। प्रधानाचार्य अखिलेशचन्द्र पाण्डेय ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि आधुनिक परिवेश में भारतीय बच्चों की प्रतिभा सफलता के सर्वोच्च मुकाम को हासिल कर रही है। उन्होनें पहाड़पुर क्षेत्र में स्व0 भगवानदीन दुबे के द्वारा शिक्षण संस्थान व अस्पताल तथा सड़क निर्माण जैसी परियोजनाओं को सामाजिक उत्थान के लिए दूरदृष्टि कहा। शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा लालगंज संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने भी शैक्षिक उन्नयन पर विचार रखे। प्रबन्धक नवीन कुमार दुबे ने स्व0 भगवानदीन दुबे के कालजयी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। संस्थापक दिवस समारोह में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने पूर्व उप राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा की ओर से एनसीसी कैडर्स तथा मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर हौंसला आफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 मालाधर दुबे ने किया। संचालन शिक्षक ज्ञानप्रकाश उपाध्याय व ब्रम्हदत्त शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन सह संयोजक नरेन्द्र तिवारी ने किया। समारोह को पूर्व प्रधानाचार्य डॉ0 ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी, पं0 विश्राम मिश्र, माशिसं के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला, राजकिशोर शुक्ल, पूर्व प्रधानाचार्य गुरूवचन सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर माता प्रसाद शुक्ल, भास्कर पाल त्रिपाठी, कन्दर्प पाण्डेय, अशोक मिश्र, सुरेश नारायण पाण्डेय, सरोज कुमार सिंह, डॉ0 प्रशांत पाण्डेय, डॉ0 ललित पाण्डेय, देवमणि तिवारी, रामसजीवन झुड़िया आदि रहे।