बाराबंकीः एबीवीपी ने भ्रष्टाचार व लाठीचार्ज के विरोध में निकाला मशाल जुलूस
September 05, 2025
बाराबंकी। श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार की शाम जोरदार मशाल जुलूस निकाला।विभाग संगठन मंत्री आकाश शुक्ला के नेतृत्व में छाया चैराहा से शुरू हुआ यह जुलूस गुरुद्वारा, लखपेड़ा बाग होते हुए सतरिख नाका चैराहे पर समाप्त हुआ। कार्यकर्ता हाथों में मशालें और तख्तियां लिए “न्याय दो-न्याय दो” तथा “शिक्षा के दलालों को खत्म करो” जैसे गगनभेदी नारे लगाते रहे।परिषद पदाधिकारियों ने छात्रों पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय में फैले भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के खिलाफ भी जमकर आवाज उठाई।इस अवसर पर आकाश शुक्ला, देवेंद्र प्रताप सिंह, कार्तिकेय मिश्रा, योगेश सिंह, आदर्श सिंह, प्रांशी वाजपेई, स्तुति, ईशा गुप्ता, जिज्ञासा, विश्वजीत, दीपू पाठक समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मशाल जुलूस के दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।
