Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिवार ने पति पर लगाया हत्या का आरोप


बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुरवा में गुरुवार की रात 27 वर्षीय विवाहिता शांति देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या करार देते हुए पति रत्नेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।परिवार का कहना है कि मृतका का पति रलेश किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध में था और दूसरी शादी करना चाहता था, जिसके कारण अक्सर विवाद होता था। घटना के बाद पति और अन्य ससुरालीजन मौके से फरार हैं। परिवार ने आरोप लगाया कि शव देखने तक नहीं दिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने घर को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मोहम्मदपुर खाला प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |