बीसलपुर। क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।चीनी मिल चैकी पर तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र मोहन अग्निहोत्री चैकी से कोतवाली आ रहे थे। इसी दौरान मार्ग पर खड़े एक चार पहिया वाहन चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई और वह घायल हो गए।वहीं दूसरी घटना में थाना जहानाबाद के गांव गोच निवासी विशाल पुत्र दिनेश अपने रिश्तेदार राकेश पुत्र भूपराम निवासी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के साथ बाइक से लौट रहा था। जैसे ही दोनों बीसलपुरदृपीलीभीत मार्ग स्थित मदर्श पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को पहले नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल का इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी, जबकि राकेश और विशाल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
