Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: निरंजनी धाम पर मासिक भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


बीसलपुर। नगर के वन विभाग के निकट परमहंस निरंजनी धाम पर रविवार को मासिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म भोज एवं कन्या भोज से हुई। इसके बाद महात्माओं और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्वामी हरिहरा नन्द के सानिध्य में आयोजित इस भंडारे में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भंडारे से पूर्व स्वामी हरिहरा नन्द ने सत्संग के दौरान प्रवचन दिए, जिसे सुनने के लिए दर्जनों लोग उपस्थित रहे।निरंजनी धाम में प्रति माह इस प्रकार का आयोजन किया जाता है, जिसमें पहले ब्रह्म भोज एवं कन्या भोज कराया जाता है, तत्पश्चात बाबा और सत्संगीजन प्रसाद ग्रहण करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |