Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: वंडर वुमेन किट्टी ग्रुप ने मनाया स्वतंत्रता दिवस


शाहबाद। नगर सेवन सीज होटल में महिलाओं के वंडर वुमेन किट्टी ग्रुप द्वारा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप की महिलाओं ने हाथों में तिरंगा रंग की चूड़ियां पहनी, सफेद रंग की ड्रेस पर तिरंगा पट्टी, बैंड और बैच लगाकर अपने हाथों से बनाया हुआ आकर्षक तिरंगा लिए महिलाएं वास्तविक रूप में अपने तिरंगे की आन-बान और शान के लिए अपनी जान की बाजी लगाने तक को तैयार दिखाई दीं। महिलाओं में देश के प्रति इतना जोश और जुनून उनकी सच्ची देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित कर रहा था। महिलाओं के इस ग्रुप ने अन्य महिलाओं को भी एक संदेश दिया कि अपने देश की आजादी का जश्न मनाने का अधिकार जितना पुरुषों को है उतना ही महिलाओं को भी है। इसलिए महिलाएं पीछे ना रहें और जब कभी कहीं भी देशभक्ति को प्रदर्शित करने का अवसर उन्हें प्राप्त हो तो वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने देश को मजबूत करें। इस अवसर पर मधु गुप्ता, नूतन सचिन गुप्ता, बबीता गुप्ता, अर्चना गुप्ता, शिखा गुप्ता, प्रिया विपिन गुप्ता, सुची गुप्ता सहित ग्रुप की अन्य महिलाएं भी रहीं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |