Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने जिला कारागार के बंदियों को बांटे फल और वस्त्र


शाहबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संरक्षित जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रांतीय सचिव जी के पाठक के करीब उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता ने उनके साथ जिला कारागार पहुंचकर कारागार में बंद कैदियों को फल, मिष्ठान, वस्त्र व अन्य खिलौनों का वितरण किया। जिला कारागार में 15 अगस्त के दिन चल रहे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के अवसर पर शाहबाद से पहुंचे जी के पाठक और मुकेश चंद्र गुप्ता ने बंदियों के साथ कारागार स्टाफ के व्यवहार की जमकर तारीफ की और कहा कि जिस प्रकार एक परिवार में बच्चों का पालन पोषण होता है उसी प्रकार कैदियों के सुधार का घर यह कारागार माना जाता है और इसमें परिवार की भांति व्यवहार  को कैदियों में शीघ्र सुधार भी लाता है। कारागार में ध्वजारोहण के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप सिंह का भी बुके देकर भव्य स्वागत किया गया और जेल अधीक्षक राजेश यादव, जेलर सुनील कुमार व डॉक्टर उस्मान के साथ-साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारियों  द्वारा परेड की सलामी हुई। इस अवसर पर अपराध निरोधक समिति द्वारा कारागार में महिला बंदियों के साथ निरुद्ध हो रहे बच्चों के लिए भी उपहार, हाइजीनिक किट प्रदान की गई। कारागार अधीक्षक द्वारा अपराध निरोधक समिति के प्रांतीय सचिव, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्र गुप्ता व उनकी टीम का आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की गई। उसके पश्चात समस्त स्टाफ व बंदियों के लिए लड्डू एवं विशिष्ट भोजन का भी वितरण हुआ। इस अवसर पर उप जेलर रुचि दिवाकर,सुनील कुमार ,कार्तिकेय दुबे, रणवीर सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |