शाहबाद: श्री राम कृष्ण दरबार सभा द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई श्री कृष्ण शोभायात्रा
August 17, 2025
शाहबाद। श्री राम कृष्ण दरबार सभा द्वारा आज नगर में श्री कृष्ण शोभायात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ फीता काटकर पूर्व विधायक कांशीराम दिवाकर एवं सुरेश बाबू गुप्ता ने किया ।तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभा यात्रा में कुल 13 झांकियां रहीं जिसमें सर्वप्रथम नगर का प्रसिद्ध इरफान हुसैन का महाराजा बैंड रहा । उसके पश्चात घोडा बग्गी पर भगवान गणेश, कृष्ण बलराम, राधा कृष्ण, माखन चोर, ताशा पार्टी, पानी रिक्शा, गाय पर बाल रूप में राधा कृष्ण, इस्कॉन मंदिर का नृत्य, श्री कृष्ण की बांसुरी पर सरस्वती मां, बाहुबली हनुमान का नृत्य, श्री राम द्वारा शिवलिंग पूजा एवं गंगा माता का नृत्य आदि झांकियां रहीं। शोभायात्रा की समस्त झांकियां बरेली और नहटोर के कलाकारों द्वारा बनाई गई थीं। नगर शाहबाद के मशहूर महाराजा बैंड की धार्मिक धुनों को लोगों ने बहुत ही मंत्र मुक्त होकर सुना और सराहा । शोभा यात्रा कोतवाली गेट से शुरू होकर मुख्य बाजार, बजरंग चैक, स्टेट बैंक, बिलारी बस स्टैंड होती हुई जाहरवीर बाबा की समाधि पर जाकर संपन्न हुई। इसी स्थान पर बने मंच का कुशल संचालन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष एवं श्री राम कृष्ण दरबार सभा के महाप्रबंधक मुकेश चंद गुप्ता ने किया जिसमें मौजूद समस्त कलाकारों, सम्मानित लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया गया। इसी जगह पर श्री राम कृष्ण द्वारा कंस के पुतले का भी दहन किया गया । कंस के पुतले के दहन कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की भीड़ पहुंची। श्री राम कृष्ण दरबार सभा के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, महाप्रबंधक मुकेश चंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता व मंत्री गोपाल गुप्ता सहित अन्य सभी पदाधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक कांशीराम दिवाकर, सुरेश बाबू गुप्ता, मयंक अग्रवाल, राजेश गुप्ता उर्फ राजू, सैल्यूट तिरंगा के प्रांतीय सचिव जीके पाठक, ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट,सुशील अग्रवाल, सुमित भटनागर, केशव गुप्ता, अन्नु रावत, मनीष शर्मा, अभय गुप्ता,नीरज गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा एडवोकेट, रवि बाल्मीकि, दीपक भारद्वाज, डब्बू शर्मा, मोंटी शर्मा, राम सुमरन पाराशरी, अनुराग गुप्ता, रतनलाल चंद्रवंशी, वेद प्रकाश चंद्रवंशी, मनीष शर्मा,अमित चंद्रवंशी, मुन्ना लाल बरनवाल, मंजूलता शर्मा, पूर्व सभासद गणेश, माधुरी सक्सेना सहित अन्य लोग रहे। प्रशासन की ओर से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, निरीक्षक जयप्रकाश, वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप सिंह अमित, मुकुल, नाजिम, सुधा, एलआईयू से सौरव सिंह, एसआईयू से अशोक सिंह सहित समस्त स्टाफ रहा।
