प्रतापगढः मुंबई में डॉ. अजय शुक्ला ने पट्टी के समाजसेवी सर्वेश उपाध्याय से की मुलाकात
August 26, 2025
पट्टी/प्रतापगढ़। भदोही जनपद से जुड़े राजनीतिक चेहरे डॉ. अजय शुक्ला ने मुंबई प्रवास के दौरान पट्टी क्षेत्र के सदहा गांव निवासी समाजसेवी सर्वेश उपाध्याय से भेंट की। मुंबई पहुंचने पर डॉ. शुक्ला ने सबसे पहले टिटवाला के गणपति मंदिर में दर्शन किए। मुलाकात के दौरान पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच सामाजिक व सांस्कृतिक जुड़ाव को लेकर चर्चा हुई। सर्वेश उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्रीय विकास और समाजहित के मुद्दों पर इस प्रकार की संवाद प्रक्रिया आवश्यक है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे संवाद से पट्टी क्षेत्र और पूर्वांचल की आवाज बड़े मंचों तक पहुंचेगी।
.jpg)