Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः थाना परिसर में हंगामा करने पर दर्जनों आरोपियो पर केस, जांच में जुटी पुलिस


प्रतापगढ़। जिले के लालगंज थाना परिसर में हंगामा काटना एक पक्ष को मंहगा पड़ा है। पुलिस ने ढ़ाई दर्जन से अधिक आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपियों में खलबली का माहौल बन गया है। सोमवार को लीलापुर थाने पर एक घटना को लेकर लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ था। लीलापुर के कोड़रा मादूपुर गांव के अनंत बहादुर सिंह द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा न दर्ज होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में दर्जन भर से अधिक लोग लीलापुर थाने पर पहुंच कर विरोध कर रहे थे। इसी बीच आरोपित पक्ष भी वहां अचानक आ धमका। आरोपित पक्ष की ओर से बखेड़ा देख पुलिस ने समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी आक्रोशित लोग पुलिस की कुछ भी सुनने को तैयार नही हुए। इससे थाने पर घंटों हंगामा होता रहा और वहां अफरा तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी मिलने पर लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र वहां पहुंचे और भाजपा नेत्री को समझा बुझाकर माहौल को शांत कराया। थाने पर हंगामे को लेकर नाराज सीओ ने लीलापुर कोतवाल को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये। वहीं पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर पर  पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व तोड़फोड़ करने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोड़रा मादूपुर गांव के अनंत बहादुर सिंह पुत्र स्व. महाबीर सिंह ने लीलापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पोते अर्पित के साथ लोकायुक्त लखनऊ के यहां गांव में 2015 से 2020 तक हुए विकास कार्य की जांच के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर वहां से तीन सदस्यीय जांच टीम गांव पहुंची। इससे नाराज पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली देते हुए मारपीट कर धमकी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी विकास सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह पुत्र हृदय नारायण सिंह, उज्जवल सिंह व आयुष पुत्रगण यशवंत सिंह के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हंगामा करने वालों पर लगाम कसते हुए दरोगा हरेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व बीस से तीस अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |