Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः मां चंद्रिका देवी मंदिर सभागार में स्व० भगवती सिंह का 93वां जन्म दिवस मनाया गया! समाजवादी पार्टी से मंत्री, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते थे - स्व ० भगवती सिंह


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी के कठवारा गांव में स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर सभागार में समाजवादी संत भगवती सिंह का 93 वां जन्मदिवस मनाया गया। मंगलवार को आयोजित हुए इस जन्मदिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां दूरदराज से आए कवियों ने अपनी कविता पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

प्रख्यात समाजवादी चिंतक गांधी- लोहिया, राज नारायण, चंद्रभानु गुप्त के लोकतंत्र के सपनों को साकार करने वाले समाजवादी भगवती सिंह का 93 वां जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर मां चंद्रिका मेला विकास समिति के संरक्षक , सीतापुर से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एवं वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति पवन सिंह चैहान, मां चंद्रिका देवी मेला समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह चैहान, उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महामंत्री अनुराग तिवारी, बबलू सिंह, अर्जुन सिंह, शिव शंकर श्रीवास्तव, कृपाल सिंह,राजा बख्श सिंह,जसवीर सिंह, रत्नेश सिंह,गिरजा श्रीवास्तव, तीर्थाचार्य नंद किशोर शर्मा डीएम महराज मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुआत में भगवती सिंह के जन्म दिवस पर मां चंद्रिका देवी मंदिर में हवन पूजन किया गया। वहीं भगवती सिंह के जीवन पर आधारित ध्रुव तारा एवं ष्कौन थे भगवती सिंह पत्रिका का विमोचन भी किया गया। बता दें कि, बीकेटी क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के निवासी भगवती सिंह समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे। समाजवादी पार्टी से मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते थे। वहीं उन्होंने मां चंद्रिका देवी मंदिर के विकास कार्यों को लेकर जनता से स्वयं अपनी झोली फैलाकर चंदा एकत्र कर विकास करवाया यही नहीं मां चंद्रिका देवी मंदिर को पर्यटन के नक्शे पर पहचान दिलाई। वह मंदिर के संरक्षक भी रहे। इसके साथ ही बीकेटी क्षेत्र के प्रतिष्ठित चंद्रभान गुप्त कृषि महाविद्यालय और बीकेटी इंटर कालेज के विकास में तन मन और धन से सहयोग दिलाया। इस दौरान कार्यक्रम में सीतापुर एमएलसी व मां चंद्रिका देवी मंदिर संरक्षक पवन सिंह चैहान,बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी, बीकेटी पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह गप्पू, संजेश सिंह, कौशल सिंह, कल्लू सिंह, सावन सिंह अन्य लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |