Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः होटल मूमेंट से लाखों रुपए नगदी चोरी


आलमबाग। कृष्णा नगर में संचालित एक प्रतिष्ठित होटल के ऑफिस से बीते दिनों 3.5 लाख रुपए चोरी हो गए। जिसकी जानकारी होने पर होटल मालिक ने फुटेज आधार पर कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि थाने के पीछे स्थित मूमेंट होटल के संचालक धीरज तलरेजा के अनुसार चार दिन पूर्व बीते 13 अगस्त की सुबह जब वह अपने होटल पहुंचे तो देखा कि उनके कार्यालय के दराज का लॉकर तोड़ उसमें रखे 3.5 लाख रुपए गायब थे इस पर होटल में लगे सीसी कैमरे की फुटेज को चेक किया तो फुटेज में 2रू30 बजे रात्रि तीन संदिग्ध व्यक्ति उनके कार्यालय से निकलते हुए दिखाई पड़े जोकि न ही होटल के कर्मचारी थे और न ही ठहरे हुए गेस्ट।फुटेज आधार पर होटल स्वामी ने कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |