गौरीगंज: कार्यकर्ताओ की समस्याओं का समाधान करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता-सतीश चंद्र शर्मा
August 05, 2025
गौरीगंज/अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री व अमेठी प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा कल भाजपा जिला कार्यालय पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी,सुरेश पासी विधायक जगदीशपुर,राजेश अग्रहरि अध्यक्ष जिला पंचायत,जिला महामंत्री केशव सिंह,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा,गोविंद सिंह चैहान,राकेश त्रिपाठी,भवानी दत्त दीक्षित,प्रवीण सिंह ब्लॉक प्रमुख भादर,राकेश विक्रम सिंह,विजय किशोर तिवारी,उमेश सिंह प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख,प्रभात शुक्ला जिला मन्त्री भाजपा,मोर्चा पदाधिकारी, एवं मंडल अध्यक्षगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री श्री शर्मा ने स्थानीय विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की और सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्य में पूरी निष्ठा से लगे रहने का आह्वान किया। उक्त जानकारी प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी चन्द्रमौलि सिंह नेे दी।
