बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा जारी सत्र 2025-26 के वार्षिक खेल कैलेंडर के मुताबिक पांच अगस्त 2025 को परमहंस इंटर कॉलेज मझौली बलिया के संयोजन में जनपदीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता विद्यालय प्रांगण में सफलता पूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता के लिए नामित चयनकर्ता धीरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापक कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवां दुबहर एवं उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन, दिनेश प्रसाद शारीरिक शिक्षक रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज आमघाट, जितेंद्र कुमार शारीरिक शिक्षक परमहंस इंटर कॉलेज मझौली बलिया, गीता देवी जयप्रभा कन्या इंटर कॉलेज तिलौली बलिया आदि समय से उपस्थित रहे। चयन प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर हरि नारायण यादव एवं जिला ओलंपिक संघ बलिया के सचिव धीरेंद्र कुमार शुक्ला ने बच्चों से परिचय प्राप्त करके किए।
मंडल के लिए चयनित छात्र-छात्राओं की सूची। राजा कुमार पासवान परमहंस इंटर कॉलेज मझौली, अजय कुमार यादव पीडी इंटर कॉलेज गायघाट, रोहित कुमार पासवान परमहंस इंटर कॉलेज मझौली, आयुष कुमार गुप्ता परमहंस इंटर कॉलेज मझौली, कुणाल यादव परमहंस इंटर कॉलेज मझौली, अभिषेक सिंह परशुराम इंटर कॉलेज किरिहड़ापुर बलिया, कार्तिके राजवर्धन परमहंस इंटर कॉलेज मझौली, आनंद चैहान परमहंस इंटर कॉलेज मझौली। चयन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में केवल एक ही प्रतिभागी उपस्थित हुई। जनपद के चयनित सभी खिलाड़ी आठ अगस्त 2025 को डॉ. भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ होने वाली मंडलीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे स
