Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः कार की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज दौरान मौत


आलमबाग पुरानी जेल रोड के रास्ते साइकिल से अपनी दुकान जा रहे अधेड़ को कार सवार टक्कर मार फरार हो गया।राहगीरों की मदद से अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज दौरान पांच दिन बाद अधेड़ की अस्पताल में मौत हो गई। पिता की मौत पर बेटे ने गाड़ी नंबर आधार पर आलमबाग थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि डालीगंज हसनगंज निवासी 55 वर्षीय राजकुमार यादव बीते 11 अगस्त को साइकिल से बंगला बाजार अपनी दुकान जा रहे थे इस बीच यदुनाथ चैराहे के पूर्व कार संख्या यूपी 32 जेवाई 6646 ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दिया।राहगीरों की मदद से घायल अधेड़ को कमांड अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं अस्पताल में इलाज दौरान शनिवार सुबह अधेड़ की मौत हो गई।मृतक के बेटे अंकित यादव ने कार चालक वहम प्रकाश के नाम पर लिखित शिकायत की हैं। बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |