Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः चितबड़ागांव क्षेत्र में चोरी व राहजनी की घटनाएं बढ़ीं, पुलिस उदासीन


बलिया। जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में चोरों और लुटेरों का आतंक इन दिनों बढ़ता जा रहा है। लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर चोर- लुटेरे चितबड़ागांव थाना क्षेत्र को ही अपना सेफ जोन क्यों मान रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के दिन ही तीन घटनाओं ने पुलिस महकमा सहित आम जनमानस को भी हीलाकर रख दिया। चितबड़ागांव पुलिस की सतर्कता, कार्रवाई और गश्त पर अब सवालिया निशान लग रहा है।

थाना क्षेत्र में 14 अगस्त की शाम फेफना थाना क्षेत्र का एक युवक भरौली से लक्ष्मणपुर, पिपरा, दौलतपुर, फिरोजपुर होते हुए मोटर साइकिल एजेंसी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। तभी कारो मौजे के पास स्थित सुनसान जगह पर पीछे से ओवरटेक कर पहुंचे चार अज्ञात बदमाशों ने उसकी स्प्लेंडर बाइक को रोक लिया और मारपीट कर बाइक, मोबाइल व नगदी छीन लिया। इस बीच एक राहगीर को आता देख बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़ित युवक ने राहगीर के फोन से घर पर सूचना दी और तत्पश्चात 112 नंबर पुलिस को भी खबर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी दो बाइकों पर सवार थे, जिनमें से एक पर तीन और दूसरी पर एक युवक बैठा था। वारदात के बाद वे तेज रफ्तार में महेन की ओर भाग निकले।

थाना क्षेत्र के ग्रामीणों की मानें तो किसानों पर इन दिनों चोर आफत बने हैं। चोरों की संख्या 10 से भी अधिक है, जिन्हें अक्सर धर्मपुर, कारो, विसूनपुरा और फिरोजपुर मार्ग पर बाइक से देखा जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी मार्ग पर 112 नंबर पुलिस की गाड़ी हर रोज सिंगापुर चैराहे पर खड़ी रहती है, लेकिन क्षेत्र में घुमने वाले अनजान युवकों से पूछताछ नहीं करती। यही नहीं, लोगों ने इस रास्ते से गांजा और अवैध शराब की तस्करी होने की भी आशंका जताई है। यह मार्ग चितबड़ागांव व नरही थाना क्षेत्र को जोड़ता है, लेकिन सीधे तौर पर किसी थाने की सीमा में नहीं आता। इसी वजह से अपराधी आसानी से वारदात कर भाग निकलते हैं। ताजा घटना 15 अगस्त रात की है। इसी सड़क पर स्थित एक निजी ट्यूबवेल पर चोरों ने ऊपर से टीन शेड खोल दिया और वहां लगा स्टार्टर तथा लगभग 150 मीटर पाइप चुरा ले गए। इस घटना से किसानों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। स्वतंत्रता दिवस के दिन पब्लिक ने गाजीपुर जनपद के दो बाल अपचारियों को स्टेशन के पास बाइक चुराते पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। कोई तहरीर नहीं मिलने के कारण पुलिस क्या करेगी यह तो समय बताएगा। सूत्रों की मानें तो रविवार शाम तक बाल अपचारियों के परिजन उन्हें छुड़ाने आए थे और पुलिस उनसे मोल भाव कर रही थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |