Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हिमाचल-उत्तराखंड में एक सप्ताह तक भारी बारिश की चेतावनी


यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान बारिश जारी रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर आज अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार,6-11 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज यानी बुधवार को तेज बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, तमिलनाडु और केरल में अगले 5 दिनों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर और मंडी ज़िलों में कुछ जगहों पर तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, लाहुल और स्पीति, किन्नौर, कुल्लू ज़िलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

जिला तारीख कौन सा अलर्ट
कांगड़ा 6-10 अगस्त भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट
ऊना 6 अगस्त भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट
बिलासपुर 6 अगस्त भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट
सोलन 6, 7 अगस्त 6 को भारी बारिश के लिए रेड, 7 को येलो अलर्ट
सिरमौर 6,7, 10 अगस्त भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट
शिमला 8 अगस्त भारी भारिश के लिए येलो अलर्ट
मंडी 9, 10 अगस्त भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट
हमीरपुर 9 अगस्त भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट
किन्नौर 6 अगस्त भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
जिला तारीख अलर्ट
पौड़ी गढ़वाल 6 अगस्त अत्याधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट, 7-10 अगस्त तक येलो अलर्ट
पिथौरागढ़ 6 अगस्त अत्याधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट, 7-10 अगस्त तक येलो अलर्ट
नैनीताल 6 अगस्त अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट, 7-10 अगस्त तक येलो अलर्ट
अल्मोड़ा 6 अगस्त भारी बारिश का रेड अलर्ट, 7-10 अगस्त तक येलो अलर्ट
टिहरी गढ़वाल 6 अगस्त भारी बारिश का रेड अलर्ट, 7-10 अगस्त तक येलो अलर्ट
रुद्रप्रयाग, बागेश्वर 6 अगस्त भारी बारिश का रेड अलर्ट, 7-10 अगस्त तक येलो अलर्ट

6-11 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। वहीं, 6-11 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में 7 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।
भारी बारिश और बांध के पानी छोड़े जाने की वजह से देश की कई खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। इस बीच तमिलनाडु के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और राजस्व विभाग ने भवानी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की है। भवानीसागर, सत्यमंगलम, गोबीचेट्टीपलयम और भवानी क्षेत्रों में भवानी नदी के आस-पास रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |