शाहबाद: खन्देली में हर्षोल्लास से निकाली गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर झांकियां
August 17, 2025
शाहबाद। ढकिया क्षेत्र के गांव खन्देली में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। गांव के शिवालय मंदिर,और देवी मंदिर आदि मंदिरों में राधा-कृष्ण समेत देवी देवताओं की सुन्दर झांकियां लगाई गयीं। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी वाली झालरों से सजाया गया सुबह से ही मंदिरों पर भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम के समय घरों में पूजा अर्चना के साथ आरती की गयीं। देर रात तक मंदिरों में भजन कीर्तन चलते रहे महिलाओं व पुरुषों ने सुबह से घरों में उपवास रखकर पूजा अर्चना के बाद सुख समृद्धि की कामना की। वहीं क्षेत्र के आस पास के लोग मंदिरों पर भक्तों की काफी भीड़ रही। झांकी का पीताम्बर ठेकेदार ने फीता काटकर शुभारंभ किया इस मौके पर आयोजक समिति भगवान दास आचार्य कृष्णकांत शर्मा किशनवीर यादव प्रमोद गुप्ता सूरज सिंह लालकिशन सुदेश यादव शांति व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद पंकज पंत चैकी इंचार्ज ढकिया मनोज चैधरी, धीरज चैधरी अन्य पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
