Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः एलडीए की नैमिष नगर योजना का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन ! 18 गांवों की भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की महापंचायत, कृषि भूमि देने से इनकार


लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर आवासीय योजना का किसानों ने जोरदार विरोध किया है। बीकेटी तहसील क्षेत्र के सैरपुर में रविवार को सैकड़ों किसानों ने महापंचायत की। किसानों ने अपनी कृषि योग्य भूमि एलडीए को देने से साफ मना कर दिया है। बता दें कि योजना के तहत बीकेटी तहसील के 18 गांवों की 1084 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है। इन गांवों में भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फरूखाबाद, कोड़री भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला, उमरभारी और दुग्गौर शामिल हैं। वहीं महापंचायत का नेतृत्व कर रहे लल्लन कुमार ने किसानों की मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि सरकार या एलडीए बिना किसानों की सहमति के जमीन का अधिग्रहण न करे। उपजाऊ खेती की जमीन के बजाय बंजर सरकारी खाली पड़ी जमीनों का उपयोग किया जाए। किसानों ने पुस्तैनी जमीन को अधिग्रहण से बाहर रखने की मांग की है। वहीं नैमिष नगर योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें तीन लाख लोगों को आवासीय सुविधा देने का लक्ष्य है। एलडीए ने इस योजना को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया है। बीकेटी तहसील के पुरवा गांव में योजना का पहला साइट आफिस बन रहा है। किसानों का कहना है कि कृषि उनकी मुख्य आय का स्रोत है। कृषि भूमि से ही उनकी पहचान है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस योजना को क्षेत्र की अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |