प्रतापगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने रविवार को प्रतापगढ़ के दौरे पर रहीं। इस अवसर पर उन्होंने मकंदरुगंज में बाल वाटिका का शुभारंभ कर बच्चों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। बाल वाटिका के उद्घाटन के दौरान मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसके उपरांत मंत्री श्रीमती शुक्ला पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुँचीं, जहाँ उन्होंने बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जन तक लाभ पहुंचाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि योजनाओं से वंचित कोई भी पात्र लाभार्थी न रह जाए, इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही, पोषण आहार, आंगनबाड़ी सेवाओं और महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंत्री जी ने अधिकारियों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
प्रतापगढः महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने प्रतापगढ़ में बाल वाटिका का किया उद्घाटन, विभागीय योजनाओं की किया समीक्षा
August 17, 2025

.jpg)