Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः हनुमान मंदिर चिलबिला पर छप्पन भोग लगाकर मनाई गई भगवान श्री कृष्ण की बरही! ब्राह्मण भोज के साथ हुआ विशाल भंडारे का शुभारंभ


प्रतापगढ़। श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में भगवान श्री कृष्ण की बरही के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग लगाकर भक्तों ने पूजन आरती की। पूरे मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई थी।

मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने भगवान श्री कृष्ण, हनुमान जी महाराज, माता जी, राम दरबार, भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन आरती कर ब्राह्मण पूजन कर भंडारे के प्रसाद का शुभारंभ किया। रोशनलाल ने कहा कि हनुमान भक्तों द्वारा 135 वर्षों से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज भी  भंडारे का आयोजन हो रहा है। भंडारे के प्रभारी सूरज उमरवैश्य ने अपने सभी सहयोगियों के साथ बराबर भंडारे को सफल बनाने में लगे हुए थे। भंडारे का शुभारंभ ब्राह्मणों द्वारा किया गया। सभी ब्राह्मणों को वस्त्र दान कर सभी भक्तों ने आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने मंगल गीत, सोहर गाकर माखन खिलाकर बरही मनाई। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, रामगोपाल, विवेक उमरवैश्य, संतोष कुमार ,छेदीलाल, देवानंद, पुल्लू, राकेश बनिया, शनि महाराज, सोनू महाराज, अशोक लाइट, ननका, शुभम, सचिन, मनीष,अमन गुप्ता, श्याम बाबू, अमित, रवि गुप्ता, दीपू ,विपिन, सनी गुप्ता, सुरेश पांडे नेताजी, विवेक यादव, राजकुमार, राजू महुली आदि हनुमान भक्त भंडारे को सफल बनाने में अपना सहयोग दे रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |