Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल, रेफर


शाहबाद। क्षेत्र में बढ़ती हुई मार्ग दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन लगातार यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए अभियान चला रहा है परंतु यातायात के नियमों की कहीं ना कहीं चूक के कारण दुर्घटनाएं रोकने का नाम नहीं ले रहीं।मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम दोहावत निवासी 26 वर्षीय मनोज पुत्र वीरेंद्र घर से किसी जरूरी काम से शाहबाद की ओर आ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने मनोज की बाइक में जोरदार टक्कर मार जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।राहगीरों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। घटना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |