Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः जलभराव की समस्या पर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए त्वरित निर्देश


पीलीभीत। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मंगलवार को शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रोंकृअशोक कॉलोनी, डिग्री कॉलेज चैराहा, गांधी स्टेडियम, गौहनिया चैराहा, चीनी मिल रोड, स्टेशन रोड आदिकृका स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नालों और नालियों में जमा कूड़ा-कचरा तुरंत हटाया जाए, जिससे वर्षा जल का सुचारू रूप से निकास संभव हो सके। साथ ही, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया।इस निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी (वि.ध्रा.), नगर मजिस्ट्रेट और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी कार्य युद्धस्तर पर किया जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

शहर के कई हिस्सों में जलभराव ने जनजीवन को प्रभावित किया है। प्रशासनिक सक्रियता सराहनीय है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है। केवल बारिश के समय ही नहीं, संपूर्ण वर्ष नालों की सफाई और जल निकासी प्रणाली की निगरानी जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |