Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: बाइक पर सवार श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा कछला घाट, मड़ानाथ मंदिर में होगा जलाभिषेक! खंदनिया बाबा मंदिर से होगी कांवड़ यात्रा की शुरुआत, गंगा में डुबकी लगाकर गंगाजल से करेंगे भोलेनाथ का अभिषेक


बीसलपुर। श्रावण मास में श्रद्धा का सैलाब एक बार फिर सड़कों पर दिखाई देगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में बीसलपुर क्षेत्र से एक विशाल बाइक कांवड़ यात्रा रविवार को दोपहर दो बजे खंदनिया बाबा मंदिर से रवाना होगी।जिला उपाध्यक्ष नवनीत मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु बाइक से कछला घाट पहुंचेंगे, जहां वे गंगा में डुबकी लगाकर गंगाजल भरेंगे। सोमवार सुबह मरोरी खास ग्राम स्थित प्राचीन मड़ानाथ महादेव मंदिर पहुंचकर सभी भक्त गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह परंपरा विगत वर्षों से चली आ रही है, और इस बार श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में रहने की उम्मीद है।कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |