Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः अंगूरी देवी इंटर कॉलेज की बालिकाओं को जन्माष्टमी पर्व पर किया गया पुरस्कृत


पीलीभीत। जन्माष्टमी पर्व के शुभ अवसर पर अंगूरी देवी इंटर कॉलेज की बालिकाओं को राधा-कृष्ण लीलाओं में उत्कृष्ट सहभागिता हेतु पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन का संचालन संस्कार भारती कला साधिका,  इकाई द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने राधा-कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनमोहक मंचन कर सभी का हृदय जीत लिया। बालिकाओं की प्रस्तुति पर अतिथियों ने सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा पुरस्कार वितरित किए।इस अवसर पर मधु कुमार, अर्चना खंडेलवाल, कुमकुम अग्रवाल, सविता अग्रवाल, निशा वैश्य, कमलेश शर्मा, मीरा सक्सेना एवं उपासना जी सहित अन्य पदाधिकारियों व सहयोगियों की उपस्थिति रही। सभी ने बालिकाओं के उत्साहवर्धन में योगदान दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और परंपरागत कला-संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |