Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः गणेश चतुर्थी के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा! सैकड़ों श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ हुए शामिल


पीलीभीत। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में नगर के गणमान्य लोग एवं सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और ष्गणपति बप्पा मोरयाष् के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत श्री बालाजी सिद्ध ब्रह्मदेव संकीर्तन दरबार में श्री गणेश की स्थापना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भगवान गणपति को रथ पर सवार कर शोभायात्रा नगर की कॉलोनियों से निकाली गई। भक्तगण मोटरसाइकिलों पर और पैदल चलकर उत्साहपूर्वक यात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से महंत सभासद सेवक विशाल,नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष सिंह संधू,रत्नाकर रवि, अनिकेत, हर्ष, अंशु, आकाश,लव सहित बड़ी संख्या में नागरिक यात्रा में शामिल रहे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से नगर की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। वही गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित कर महंत सभासद सेवक विशाल द्वारा गणेश जी के मधुर मधुर संगीत से सभी को आनंदित कर दिया।

इसी क्रम में मोहल्ला नखासा में भी परंपरानुसार इस वर्ष गणेश स्थापना धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ की गई। घर-घर और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आराधना कर मंगलकामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |