Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः लखनऊ में बरखेड़ा विधायक ने उपमुख्यमंत्री व जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात! स्वास्थ्य, पेयजल व बाढ़ नियंत्रण से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने बरखेड़ा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और जनहित की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात के दौरान क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से उन्होंने पेयजल व्यवस्था सुधारने, नहरों की सफाई, बाढ़ नियंत्रण और ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार संबंधी मांगें रखीं।विधायक ने कहा कि बरखेड़ा क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं चाहती है। इन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।बैठक में न्यूरिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र पाल राजपूत, बरखेड़ा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित कुशवाहा, अजय गुप्ता, बिलाक सिंह गुर्जर और अभिमन्यु गंगवार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने उपमुख्यमंत्री व जल शक्ति मंत्री का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार बरखेड़ा क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |