अमेठीः अटल जी भारतीय राजनीति में आदर्श पुरुष थे- सुधांशु शुक्ला
August 17, 2025
अमेठी। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रनायक एवं युगदृष्टा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आज भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहाअटल जी भारतीय राजनीति में आदर्श पुरुष थे। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और ईमानदारी का जीवंत उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित आदर्श मार्ग आज भी भारतीय जनता पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए पथप्रदर्शक हैं।ष्भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा अटल जी की वाणी ने सदैव जनमानस को दिशा दी, उनके नेतृत्व ने भारत को गौरवशाली और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उनका जीवन संदेश है कि राजनीति का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और जनसेवा होना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अटल जी के आदर्शों एवं संकल्पों को जीवन में उतारकर राष्ट्रसेवा में निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।