Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: अधूरी सड़कों और पुलों पर टोल वसूली से हंगामा! टिकरी टोल प्लाजा के खिलाफ अधिवक्ताओं का तीखा ज्ञापन


पीलीभीत। अधूरी सड़क और अधूरे पुलों के बावजूद अकबरगंज सिमरा स्थित टिकरी टोल प्लाजा पर  अवैध टोल वसूली शुरू कर दी गई है। इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नई दिल्ली और जिलाधिकारी पीलीभीत को संबोधित ज्ञापन सौंपकर टोल बंद कराने की मांग उठाई।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय मार्ग शुल्क  1956 और शुल्क नियम 2008 की धज्जियां उड़ाते हुए टोल प्लाजा संचालक अवैध वसूली कर रहे हैं। जबकि कानूनन तब तक टोल वसूली नहीं की जा सकती, जब तक सड़क और पुल पूरी तरह तैयार होकर जनता के लिए चालू न हो जाएं।ज्ञापन में बताया गया कि पीलीभीत से महज 15 किलोमीटर दूर देवा नदी पर घुंडी घाट का पुल अभी अधूरा है। इसे बनने में 8 से 10 महीने और लग सकते हैं। यही नहीं, कस्बा खुदागंज से कटरा तक करीब तीन पुल और पुलिया भी अधूरे पड़े हैं।इस कारण सड़क पर जगह-जगह जाम और अव्यवस्था बनी रहती है, जिससे आमजन व वाहन चालक रोजाना भारी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहन गिरी एडवोकेट ने कहा कि अधूरी सड़क पर टोल लगाना जनता की जेब पर सीधा डाका है। यदि तत्काल अवैध टोल प्लाजा शुल्क वसूली पर रोक नहीं लगी और ठेकेदार व स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लोकतांत्रिक आंदोलन के तहत सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।फिलहाल अधूरी सड़क और निर्माणाधीन पुलों के बावजूद वसूला जा रहा टोल प्रशासन और ठेकेदारों की मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। लोग पूछ रहे हैंष्जब सुविधा ही उपलब्ध नहीं है, तो जनता से टोल वसूली किस आधार पर की जा रही है?

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |