Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: डग्गामार वाहनों पर चलाया जा रहा विशेष अभियान, 96 वाहनों पर कार्रवाई


पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सड़क पर अवैध रूप से संचालित, अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को  जनपद के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मंगलवार  को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 96 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 18 डग्गामार वाहन तथा 78 अन्य वाहन शामिल रहे। इनके विरुद्ध कुल 84,500- शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।साथ ही यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के पालन व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |