चांद पर भारत का कदम! आज मनाया जा रहा है नेशनल स्पेस डे
August 23, 2025
भारत के वैज्ञानिक लगातार स्पेस के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। भारत में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। दो साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की थी। यह दूसरी बार है जब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है, इससे पहले पिछली बार 23 अगस्त को पहली बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया था।
दरअसल, आज ही के दिन 23 अगस्त 2023 में भारत ने चंद्रयान-3 की चांद के सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराई थी। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना था। इसके अलावा चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश भारत बना। पीएम मोदी ने इस दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
इस बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम 'आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएं' रखी गई है। इस बार राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशभर के तमाम स्कूलों में बच्चों को भारत के विभिन्न स्पेश मिशन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा इसका मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया है।
दरअसल, भारत के वैज्ञानिक लगातार स्पेस के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। अगली पीढ़ी को विज्ञान, टेक्नोलॉजी और नवाचार के प्रति उत्साहित करना और भारत के स्पेस मिशन के बारे में युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ बच्चों में स्पेस के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी बल्कि वह ऐसे मिशन में योगदान देने के लिए आगे भी आएंगे।
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर घोषणा की कि भारत भविष्य के मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह बनाने की तैयारी कर रहा है और उन्होंने युवाओं से इस समूह का हिस्सा बनने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘हम चंद्रमा और मंगल तक पहुंच चुके हैं। अब हमें गहरे अंतरिक्ष में झांकना है, जहां मानवता के भविष्य के लिए लाभकारी कई रहस्य छिपे हुए हैं।