Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बैंक से पैसा निकालने गए युवक की गाड़ी से टप्पेबाजों ने उड़ाया रूपये से भरा बैग, मुकदमा दर्ज


आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में घूम रहे टप्पेबाजों ने बैंक से पैसा निकालने गए युवक की गाड़ी से रूपये से भरा बैग पार कर दिया। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित रश्मीखण्ड निवासी अरविन्द कुमार उपाध्याय पुत्र  शम्भू नाथ उपाध्याय के अनुसार बीते 25 अगस्त को वह लगभग 11.25 बजे बजे बैंक से पैसा निकाल कर अपनी गाड़ी में 35 हजार रुपये रखा था। अज्ञात चोर द्वारा उनके बैग को चोरी कर लिया गया है जिसमे उनका एटीएम कार्ड सहित पेन कार्ड मोबाइल फोन क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड मौजूद था। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने खोजबीन करने के बाद स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |