लखनऊ: अनियंत्रित कार सवार ने पैदल घर जा रहे युवक को मारी टक्कर, टूटी पासलियाँ , मुकदमा दर्ज
August 27, 2025
आलमबाग। कोतवाली इलाके स्थित गढी कनौरा रेलवे क्रासिंग के पास बीते बुधवार को पैदल घर जा रहे युवक को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित युवक की बहन ने उक्त कार सवार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चन्द्र सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित आरती नगर गंढी कनौरा निवासी लक्ष्मी दूबे के अनुसार बीते 20 अगस्त को उनके भाई रमाशंकर द्विवेदी पुत्र स्व० समयदीन दुबे आलमबाग थाना इलाके स्थित मवाइया से पैदल घर आ रहे थे उस दौरान रेलवे क्रासिंग गढ़ी कनौरा के पास एक अज्ञात इनावा कार चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से वाहन चालते हुए उनके भाई को टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें राहगीरों की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उनकी चार पासलियाँ टूटने की बात कहने के साथ फेफड़ा भी पिचक जाने की बात कही है। वहीं पीड़ित रमाशंकर की बहन लक्ष्मी दूबे का कहना था कि उन्हें आस पास के लोगो द्वारा जानकारी हुई है कि उक्त वाहन चालक का नाम अमन मिश्रा है। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक की बहन की शिकायत पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)