Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: संपत्ति कर न चुकाने वाले बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए व्यापक अभियान चलाया


लखनऊ । नगर निगम लखनऊ ने संपत्ति कर न चुकाने वाले बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए मंगलवार को व्यापक अभियान चलाया। नगर आयुक्त  गौरव कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में निगम की टीमों ने विभिन्न जोनों में सघन चेकिंग और वसूली अभियान चलाकर 11,44,715 (लगभग 11 लाख 44 हजार रुपये) की राशि वसूल की। वहीं, चेतावनी और नोटिस देने के बाद भी कर न चुकाने वाले 24 भवनों को सील कर दिया गया। इस दौरान कई बकायेदार मालिक मौके पर ही भुगतान करने को मजबूर हुए।नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है, लेकिन साथ ही हम लोगों को कर जमा करने के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से 31 अगस्त तक एकमुश्त यूजर चार्ज जमा करने पर गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, व्यावसायिक भवन स्वामियों को भी 31 अगस्त तक कर जमा करने पर 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। मैं सभी शहरवासियों से अपील करता हूँ कि इस अवसर का लाभ उठाकर समय से अपना गृहकर जमा करें। छूट की अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम को और सख्त कदम उठाने होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |