Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी, उच्च गुणवत्ता का मत्स्य बीज उपलब्ध


अमेठी। जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भोजपुर, विकासखंड भादर स्थित मत्स्य बीज विकास निगम की हैचरी से उच्च गुणवत्ता का मत्स्य बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के ऐसे मत्स्य पालक जो तालाबों या अन्य जल स्रोतों में मत्स्य पालन की योजना बना रहे हैं, वे सीधे हैचरी से संपर्क कर मत्स्य बीज प्राप्त कर सकते हैं। यह बीज वैज्ञानिक पद्धति से तैयार किया गया है, जिससे मछलियों की वृद्धि दर बेहतर होती है और उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी संभव होती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |