Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जन सेवा केंद्र संचालक ने महिलाओं से आधार कार्ड में मोबाइल लिंक करने के बहाने खातों से निकाले रुपए


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक जन सेवा केंद्र संचालक द्वारा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी करके रूपए निकाल लिए। बता दें कि इटौंजा के उसरना चैराहे पर स्थित जन सेवा केंद्र के संचालक अतीक अहमद पर दो महिलाओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सलमा पत्नी लतीफ व सकीरा पत्नी शाकिर ने बताया कि संचालक ने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के बहाने उनके खातों से रुपए निकाल लिए। 21 अगस्त को अतीक ने सलमा की अनुमति के बिना उनके बैंक ऑफ इंडिया खाते से पहले 5.90 रुपए और फिर 9,529.50 रुपए निकाल लिए। वहीं शकीरा के मामले में संचालक ने उनके खाते में जमा आवास योजना के 30 हजार रुपयों में से 20 हजार रुपए निकाल लिए। दोनों महिलाओं को अपने खातों से पैसे निकलने की जानकारी मोबाइल पर आए बैंक मैसेज से हुई। वहीं जब पीड़ित महिलाएं जन सेवा केंद्र पर स्पष्टीकरण मांगने गईं, तो संचालक ने उन्हें वहां से भगा दिया। महिलाओं ने इस मामले में इटौंजा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |