लखनऊ: नगर निगम कर्मचारी संघ एवं नगर निगम प्रशासन के मध्य वार्ता संपन्न हुई
August 27, 2025
लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ,लखनऊ एवं नगर निगम प्रशासन के मध्य बाबू राज कुमार श्रीवास्तव हाल, लालबाग में वार्ता संपन्न हुई। आज की वार्ता में नगर आयुक्त की प्रतिनिधि के रूप में अपर नगर आयुक्त महोदय सामान प्रशासन नम्रता सिंह, प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान विकास सिंह व कार्यालय अधीक्षक महेंद्र वर्मा, सहायक लेखा अधिकारी राजीव कुमार सिंह, अधिष्ठान लिपिक रमेश चैरसिया संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री शमील एखलाक एवं संघ के अन्य पदाधिकारियो ने भाग लिया, नगर निगम प्रशासन से कर्मचारियों के लम्बित 30 सूत्रीय माँग-पत्र पर चर्चा कर विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनी।कार्यदाई श्रमिक वर्तमान श्रम विभाग से जारी शासनादेश के क्रम में पारिश्रमिक बढ़ेगा स चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिपिक पद व अन्य संवर्गों के रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाएगी स 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लंबित भविष्य निधि का भुगतान किया जाएगा स कर्मचारियों की गुम व्यक्तिगत पत्रावलीध्सेवापुस्तिका का पुनरू नियमानुसार बनाया जाएगा स कर्मचारियों की सामूहिक बीमा योजना पालिसी लागू करना स ।ब्च् भुगतान बिल का कम्प्यूटर से बनाए जाएंगे स सेवाकाल में कर्मचारियों की पत्रावली का परिक्षण स दिव्यांगध्महिला अस्वस्थ कर्मचारियों के स्थानांतरण पर विचार स कम्प्यूटर आपरेटर और शिक्षकों(कार्यदाई) के वेतन में असमानता दूर करना स कार्यदायी संस्था के श्रमिकों के म्च्थ् और म्ैप्ब् की व्यवस्था को सही किया जाएगा स चिकित्सा प्रतिपूर्तिध्अग्रिम की भुगतान कार्यवाही का सरलीकरण किया जाएगा स नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कर्मचारी हित में वार्ता करने पर नगर निगम प्रशासन का धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि नगर आयुक्त शीघ्र ही उक्त वार्ता पर बनी सहमति का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे ताकि कर्मचारियों की लंबित मांगों की पूर्ति यथा समय पूरी हो सके हो गया।उक्त बैठक में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा, महामंत्री शमील एखलाक, उपाध्यक्ष मोहमद शोएब, उपाध्यक्ष हेमंत कुमार, मंत्री रेखा यादव, कार्यालय मंत्री शत्रुघ्न वाल्मीकि, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, संयुक्त मंत्री मनीष चंद्रपाल उपस्थित रहे ।
