जामो: शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं
August 29, 2025
जामो/अमेठी। जनपद अमेठी के जिला शासकीय अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शुक्ला जी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के द्वारा 8-8-2025 को उन्हें जिला शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया गया है उनका कहना है राजस्व वादों को नियमानुसार सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी जब उनसे पूछा गया कि यदि कोई पीड़ित निर्धन है गरीब है वह आपसे कैसे और कहां मिले तो उन्होंने बताया तो उन्होंने बताया कि हमारा घर विधानसभा 185 के ग्राम झुठीपुर में पड़ता है और तहसील मोड़ के पास में हनुमान मंदिर के पास में उनका गौरीगंज में भी घर बना हुआ है साथ ही वह कलेक्ट्रेट में 25 वर्षों से प्रैक्टिस करते हैं वहां पीड़ित जन उनसे मिल करके अपना काम कर सकते हैं उन्होंने कहा जनपद अमेठी में राजस्व वादों को सुलभ और सस्ता निस्तारण के लिए वह प्रयास करेंगे जो गरीब है उनके लिए सरकार ने नरेंद्र मोदी जी की सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने विधिक सेवा प्राधिकरण बना रखा है जिसके माध्यम से वकील भी पीड़ित को मिल जाएगा और साथ ही उसका जो कागजात अन्य का खर्चा लगता है वह भी उसे उपलब्ध होगा आज श्याम जी पांडे वरिष्ठ अधिवक्ता जनपद अमेठी कलेक्ट्रेट के चेंबर में चाय पार्टी जिला शासकीय अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के सम्मान में को दी गई थी जिस पर कई और वरिष्ठ अधिवक्ता गण मौजूद रहे।