Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: तीन दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की सदस्यता! किसानो की समस्याओं की अनदेखी की गई तो होगा आंदोलन -शमीम सिद्दीकी


गुरसहायगंज/ कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन द्वारा क्षेत्र के ग्राम  सतौरा मे प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी की अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान  चलाया गया जिसमें तमाम लोगों ने सदस्यता ग्रहण की  इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने कहा कि  अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किसानों के प्रति अपना रवैया सुधार ले अन्यथा  भारतीय किसान यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगीरविवार को सदस्यता अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने  ग्राम गोवा सतौरा में लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई सदस्यता कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी का जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस विभागों में बैठे दरोगा एवं सिपाही सहित अन्य विभागों के बाबू एवं कर्मचारी उन्हें परेशान करते हैं जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क करें भारतीय किसान यूनियन पूरी निष्ठा के साथ उनकी समस्याओं को निपटाने का काम करेगी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम चैहान एवं जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्थानी चैकी पुलिस की तमाम शिकायतें किसानों द्वारा की गई चैकी पुलिस किसानों के प्रति अपना रवैया सुधारे नहीं तो पुलिस चैकी में ही अगला कार्यक्रम भारतीय किसान यूनियन करेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनवार खान, सुरेश यादव, रामबाबू तिवारी, बबलू तिवारी, मो शहराज, आमिर खान, राहुल कुमार मुकीम जीशान मोईन खान फकरे आलम जैनुल अंसारी सत्यम प्रजापति अकील फारुकी अनिल अरुण उपेंद्र राजपूत शाहिद कार्यक्रम के आयोजन मशरूल खान नौशाद जखरुद्दीन ताज मोहम्मद तौफीक खान आदि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |