Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बरेलीः शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, रखी निष्पक्ष जांच की मांग! भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप, कैन्ट पुलिस पर सवाल


बरेली। मोहनपुर ठिरिया निवासी शमशेर खां पुत्र सुल्तान खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर थाना कैन्ट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कुछ भूमाफिया उनकी पुश्तैनी जमीन गाटा संख्या 108ध्2 (ग्राम मोहनपुर, थाना कैन्ट क्षेत्र) पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं और पुलिस इसमें उनका साथ दे रही है। शमशेर खां ने बताया कि अपनी जमीन की सुरक्षा के लिए उन्होंने एक चैकीदार नियुक्त किया है और इसी भूमि को लेकर उन्होंने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी प्रथम, बरेली में निषेधाज्ञा वाद दायर किया था। अदालत ने 11 अप्रैल 2025 को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित करते हुए थाना कैन्ट प्रभारी निरीक्षक को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था। इसके बाद शहर अमीन ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और कमीशन आख्या में पुष्टि की कि भूमि पर शमशेर खां और उनका परिवार कब्जे में है। इसके बावजूद, शमशेर का आरोप है कि 22 अगस्त को थाना कैन्ट प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें जबरन बेदखल करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनके भाई इदरीश को उठा ले जाया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव भूमाफियाओं से मिले हुए हैं और उन्हें धमकी दी गई है कि यदि जमीन खाली नहीं की गई तो पूरे परिवार पर गुंडाध्गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, पहले भी उनके परिवार के खिलाफ कई फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। फिलहाल इस प्रकरण की जांच जिलाधिकारी बरेली द्वारा कराई जा रही है। शमशेर खां ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इलाके में आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |