आलमबाग। आशियाना थाना इलाके में रहने वाली एक नवविवाहिता ने पति सहित ससुरालियों पर लाखों रूपये नकदी सहित कार की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित अलकनंदा स्टेट, भागीरथी सोसाइटी औरंगाबाद खालसा बिजनौर रोड निवासी रितुल वर्धन पुत्री रघुवीर सिंह के अनुसार उसका विवाह बीते 16 फरवरी को बदली कटरा रोड, जगन सावू की गली, चैबे टोला, थाना कोतवाली-कटरा, जिला-मिर्जापुर निवासी श्रेय सिंह पुत्र-सतीश चन्द्र सिंह के साथ होटल आशियाना रेजिडेंसी लखनऊ में सम्पन्न हुआ था। आरोप है कि उसके विवाह के बाद से ही ससुरालियों पति श्रेय सिंह, ससुर-सतीश चन्द्र सिंह, सास-अनीता सिंह मौसी सास नीरा सिंह व मामी सास-रीना सिंह विवाह में मिले भेट उपहार से सन्तुष्ट नही थे। जिसके चलते उसके ससुरालियों ने एक
एक राय होकर अतिरिक्त दहेज के रूप में दस लाख रूपये नगद व एक कार की मांग करने लगे। जब उसके माइके पक्ष ने असमर्थता जताई तो उक्त लोगो ने उसे शारीरिक, और मानसिक रूप से प्रताडित करने के साथ उस पर दबाव बनाकर नौकरी छुडवा दी और अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न हुई तो बहू का दर्जा छीनकर नौकरो की भाति रखने के साथ जुबान खोलने पर जान से मरवा देने की धमकी देने लगे। वहीं पीड़िता का कहना था कि जब उसने अपनी सास से शिकायत की तो उन्होने उसके संग गाली गलौज करने के साथ मामी सास और मौसी सास के उकसाने पर उसके सारे जेवरात व कीमती कपडे जबरदस्ती छीन लिया। जिसकी जानकारी उसने अपने माइके में दी। जिसके पश्चात बीते 18 मई को उसके माइके पक्ष ने सुलह करवा दी। लेकिन उसके बावजूद भी ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना कम नहीं किया। जिसके चलते वह अपने माइके पक्ष को जानकारी दे मिर्जापुर से मात्र तन के कपडो में वापस लखनऊ आ ससुरालियों के खिलाफ स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता नवविवाहिता की शिकायत पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
.jpg)