Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में आयोजित हॉकी की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ की निराशाजनक हार


लखनऊ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में आयोजित 54 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर -17 में लखनऊ एवं जयपुर के बीच मुकाबला खेला गया जिसमे जयपुर ने लखनऊ को 5-2 के अन्तर से हराया द्य मैच की प्रारंभ में लखनऊ के केशव और अमनदीप ने मैच के 11 वेंमिनट में एक के बाद एक 2 गोल दाग के फर्स्ट हाफ तक 2-1 से मैच पर अपनी बढ़त बनाए रखीद्य लेकिन जयपुर की टीम ने अपना उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन देते हुए मैच के सेकंड हाफ में हिमांशु गुर्जर के 2 एवं रोहित कुमार ,मोहित सिंह के 1-1 गोल की मदद से एक के बाद एक चार गोल करके लखनऊ से मैच जीत लिया । वही एक अन्य मुकाबले में दिल्ली ने बेंगलुरू को 4-0 से हराया । तो वही अंडर- 14 के मैच में चंडीगढ़ ने बेंगलुरू को 8-0 के बड़े अन्तर से एक तरफा मुकाबले में धूल चटा दी । चंडीगढ़ ने वाराणसी को एक रोमांचक मुकाबले में 2-0 हराया द्य कें.वि.सं.लखनऊ संभाग के सह-आयुक्त श्री विजय कुमार ने मो. शाहिद स्टेडियम गोमतीनगर पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर मैच का लुफ्त उठाया।

मैच परिणाम अंडर-14 (मो. शाहिद स्टेडियम गोमती नगर)
  • मुम्बई ने दिल्ली को हराया 3-0
  • चंडीगढ़ ने बेंगलुरू को हराया 8-0
  • चंडीगढ़ ने वाराणसी को हराया 2-0
मैच परिणाम अंडर-17 (गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम)
  • चेन्नई ने पटना को हराया 4-3
  • दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया 4-0
  • गुरुग्राम ने मुम्बई को ड्रा पर रोका 2-2 ड्रा
  • जयपुर ने लखनऊ कों हराया 5-2

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |