Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आलमबाग में देर रात्रि तड़तड़ाई गोली, मचा हड़कंप


आलमबाग। आलमबाग क्षेत्र के बस अड्डे निकट बीती शुक्रवार देर रात्रि होटल व्यवसाई पार्टनरों ने पैसे के लेन देन विवाद असलहे से कार पर फायरिंग कर दिए एक गोली कार में बैठे युवक को छुटे हुए निकल गई।इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कंट्रोल नंबर की सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने चोटिल युवक की नामजद शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि मुहम्दाबाद जनपद गाजीपुर के रहने वाले प्रशांत राय पुत्र प्रमोद राय के अनुसार वह रात्रि करीब 1रू50 बजे अपने मित्र यथार्थ सिंह के होटल से अपने साथी विशाल यादव पुत्र रामाश्रय सिंह निवासी मदारपुर थाना जंगीपुर के साथ आलमबाग बस अड्डे कार से जा रहे थे तभी स्विफ्ट कार पर सवार पांच व्यक्तियों संग उत्कर्ष सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी बक्सुपुर थाना कोतवाली गाजीपुर, जनपद गाजीपुर व संदीप यादव बसनिया थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर, कृष्णा यादव निवासी सुन्नुलाल चैराहा थाना कोतवाली गाजीपुर जनपद गाजीपुर ने अपने- अपने असलहो से ताबडतोड़ उनकी कार पर फायरिंग करने लगे जिसमें से एक गोली कार का शीशा तोड़ते हुए पीड़ित के कनपटी पर आ लगी । पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचा वहां से जान बचा भागे और कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी और अपने साथी की मदद से एक निजी अस्पताल पहुंच अपना उपचार कराया।  । पीड़ित की शिकायत पर आरोपित हमलावरों के खिलाफ प्राणघाती हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |