Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः ईदगाह चैराहे पर कार ने मारी बाइक को टक्कर, तीन युवक घायल! तेज रफ्तार कार की चपेट में आए बाइक सवार, जिला अस्पताल न जाकर प्राइवेट में कराया भर्ती


बीसलपुर। ईदगाह चैराहे पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया।

घायल युवकों की पहचान मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रोहित पुत्र छोटेलाल, अजय पुत्र छत्रपाल और अजीत के रूप में हुई है। तीनों युवक घूमकर वापस लौट रहे थे, तभी पीलीभीत की ओर से आ रही तेज गति की कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर ली है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |