Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: ग्रामवासियों ने केंद्रीय मंत्री से की जल भराव की शिकायत! फटकार के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया


पीलीभीत। कस्बा गजरौला कला सहराई में जल भराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने को केंद्रीय राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद से सीधी शिकायत की। ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर मंत्री जी ने अधिकारियों को फटकार लगाई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।दरअसल, हाईवे के नजदीक एक प्राइवेट प्लांट द्वारा ष्स्मार्ट सिटीष् नाम से प्लॉटिंग की जा रही है, जिसमें बाउंड्री बनाकर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे पीछे के इलाके में रहने वाले कम से कम तीस परिवारों को हर बारिश में भारी जल भराव का सामना करना पड़ता है। खड़ंजे के ऊपर तक पानी भर जाने से लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

रविवार को आयोजित चैपाल में जब केंद्रीय मंत्री ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे, उसी दौरान नन्हेंलाल कश्यप, रामप्रताप वर्मा, भोजराज कश्यप, बबलू जायसवाल, दीनदयाल, सुरेश, रूपलाल, राममिलन, विनोद, पर्वत, हरिचंद, पप्पू सक्सेना, राजेंद्र, विनय जायसवाल, संजय शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया।मंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी को मौके पर भेजा। प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मंगवाकर नाला खुदवाया और जल निकासी की समस्या का अस्थायी समाधान कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही यह भी मांग की कि भविष्य में स्थायी समाधान के लिए नाले का निर्माण कराया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |